*पोखरनी गांव में घूरा लगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष*

Share
रायबरेली जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पोखरनी गांव में घूरा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें लाठी-डंडों, हॉकी और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। इस घटना में तीन महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश भी चली आ रही थी। इसी पृष्ठभूमि में घूरा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। घायलों की पहचान मैका देवी, सविता, शिवकला (तीनों महिलाएं) और संतप्रसाद के रूप में हुई है। उन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।read more:https://pahaltoday.com/the-administrations-bulldozers-were-used-against-illegal-encroachments-and-government-land-in-several-tehsils-was-freed-from-encroachment घटना की सूचना मिलते ही महराजगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के कारण दूसरे पक्ष ने सुनियोजित तरीके से उन पर हमला किया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। महराजगंज कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर ली जा रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *