कुबना नैया नाला को लोगो ने बनाया देशी वाटर पार्क, पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिगत की कार्यवाही

Share
महाराजगंज रायबरेली। बीते दिनों कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुबना नैया नाला के पास बने एक देशी वाटर पार्क का वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके पश्चात हजारों की संख्या में लोगों का उक्त वाटर पार्क पर पहुंचना शुरू हुआ और लोग वाटर पार्क में स्टंट कर नहाते हुए सुरक्षा मानकों की अवहेलना करते हुए नजर आए। इसके पश्चात बुधवार को कोतवाली पुलिस ने उक्त देशी वाटर पार्क पर पहुंचकर सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यवाही करते हुए इस देशी वाटर पार्क पर जाने वाले युवाओं को खदेड़ना शुरू किया।read more:https://pahaltoday.com/sampoorna-samadhan-diwas-today-district-magistrate-will-listen-to-public-problems-in-sevrai-tehsil/   जानकारी प्राप्त हुई है कि यह देसी वाटर कोई वाटर पार्क नहीं है, यह लघु सिंचाई विभाग के द्वारा नैया नाला पर एक डैम बनाया गया है, जो अत्यधिक गर्मी के मौसम में पशुओं एवं किसानों के लिए लाभदायक साबित हो। क्योंकि अत्यधिक गर्मी में पानी सूख जाता है, जिसके कारण जानवरों व किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं इस डैम के बन जाने से पानी की रफ्तार धीमी हो जाएगी और पानी आसानी से सूखने नहीं पाएगा। परंतु इस डैम को विगत कुछ दिन पूर्व स्थानीय युवकों के द्वारा देशी वाटर पार्क का दर्जा देकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इसके पश्चात यह चर्चा का विषय बन गया। परंतु बुधवार को स्थानीय पुलिस ने यहां पर पहुंचकर कार्यवाही करते हुए यहां पर गर्मी का आनंद लेने पहुंचे लोगों खदेड़ कर कार्यवाही की और इसे प्रतिबंधित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *