बड़हलगंज। उपनगर स्थित बीएसएस नर्सरी एवं जूनियर हाईस्कूल में बुधवार को “बेहतर शिक्षक सम्मान कार्यक्रम” का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम में छात्रों की वोटिंग के आधार पर चयनित शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर शिक्षकों के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।read more:https://pahaltoday.com/warning-of-indefinite-strike-from-may-26/कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीकांत सोनी ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करने वाले वास्तविक शिल्पकार होते हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों को जन्म देते हैं, लेकिन शिक्षक उन्हें सही दिशा, अनुशासन, संस्कार और ज्ञान प्रदान कर जीवन को सफल बनाने का कार्य करते हैं। एक अच्छा शिक्षक अपने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारकर उन्हें समाज के योग्य नागरिक बनाता है। विशिष्ट अतिथि संजय सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी मजबूत और विकसित राष्ट्र की नींव उसके शिक्षक होते हैं। यदि शिक्षकों को उचित सम्मान और सहयोग मिले तो देश की शिक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक सम्मान कार्यक्रम समाज में शिक्षा और शिक्षकों के महत्व को बढ़ाने का सकारात्मक प्रयास है। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक अनिल जायसवाल एवं प्रधानाचार्या सुभावती पाठक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी शिक्षकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। इस अवसर पर सभासद सुनील यादव, दीपक शर्मा, अजय वर्मा, सुनील सोनकर, वीना उमर सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शिक्षकों के सम्मान और विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण सहभाग के साथ हुआ।