शेखावाटी विवि में ऊर्जा बचत की पहल, अब रात 8 बजे बंद होंगी परिसर की लाइटें

Share

सीकर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर ने ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विश्वविद्यालय परिसर में रात 8 बजे लाइटें बंद करने निर्णय लिया है। अभी तक परिसर में शाम 6.30 बजे से रात 10.30 बजे तक अधिकतर लाइटें जलती थीं।विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर (डॉ.) अनिल कुमार राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिजली, तेल और अन्य संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर की गई अपील की पालना में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं, बल्कि पर्यावरण और राष्ट्रहित से जुड़ी जिम्मेदारी भी है। अब रात 8 बजे विवि परिसर की सभी लाइटें बंद हो जाएंगी।read more:https://pahaltoday.com/pump-operator-accused-of-assault-victim-files-complaint-at-police-station/इस संबंध में विश्वविद्यालय की कुलसचिव श्चेता यादव ने एक आदेश भी जारी किया है। आदेश में विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यालयों, कक्षों और अन्य कमरों से बाहर जाते समय लाइट, पंखे एवं एसी अनिवार्य रूप से बंद करें। साथ ही परिसर में आवश्यकता अनुसार ही बिजली उपकरणों का उपयोग किया जाए। इस पहल से विश्वविद्यालय में हर माह लगभग कुल विद्युत खर्च का 20 प्रतिशत बिजली की बचत होने का अनुमान है।कुलगुरु प्रो. राय ने कहा कि इससे विद्युत खर्च में कमी आने के साथ ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति छोटी-छोटी सावधानियां अपनाए तो बड़े स्तर पर संसाधनों की बचत संभव है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *