संगठन मजबूती अभियान में जुटी भाजपा, बूथ और शक्ति केंद्रों को सक्रिय करने पर जोर

Share
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ कार्यालय में शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण अभियान और जनसंपर्क गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।read more:https://pahaltoday.com/a-joint-police-team-of-ahraura-police-station-and-sogsurveillance-recovered-1075-bottles-of-illicit-english-liquor-from-03-four-wheelers/
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने नवनियुक्त मंडल प्रभारियों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्रों और बूथों की बैठकों को नियमित और व्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाना चाहिए। बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं और वे हमेशा संगठनात्मक कार्यों को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। नगर विधायक राजीव गुंबर ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” और “सबका साथ, सबका विश्वास” के नारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि यही भाजपा का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश का सबसे अनुशासित और मजबूत संगठन है तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही चुनाव में जीत सुनिश्चित करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की अपील की। महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की भावना के साथ कार्य कर रही है। संगठन की मजबूती ही पार्टी की वास्तविक शक्ति है और बूथ स्तर का कार्यकर्ता पार्टी की नींव होता है। पूर्व महापौर संजीव वालिया ने प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर दिया। वहीं पूर्व विधायक जगपाल सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, संगठन और समर्पण की भावना के साथ काम करता है। बूथ मजबूत होगा तो संगठन भी मजबूत होगा और आगामी चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। बैठक में शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों को संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी गई तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री सरदार सूपनीत सिंह ने किया। इस अवसर पर अनेश शर्मा, सुनील गुप्ता, किशोर शर्मा, योग चुग, मानवेंद्र भारद्वाज, गोपाल मेहंदीरत्ता, हनी वर्मा, मनोज तायल, विजय वर्मा, विजय गुप्ता, ललित कटारिया, राजेश जौहरी, आरती शर्मा, बबीता सैनी, नीरज ठकराल, नीलू राणा, मनोज ठाकुर, रोहित पुंडीर, आशीष अग्रवाल, राजकुमार कालरा, मयंक ढींगरा, सागर वर्मा, मनीष राठी, संजीव विश्वकर्मा, कर्णवीर और संदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *