स्थानीय कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अंकुर लाठर की अध्यक्षता में नियमित जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।read more:https://pahaltoday.com/the-attack-is-not-on-lawyers-but-on-the-constitution-and-the-dignity-of-the-judiciary/कार्यक्रम के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, पेयजल, विद्युत एवं समाज कल्याण विभागों से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि शिकायतकर्ताओं को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई के दौरान कई संवेदनशील मामलों में जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित विभागीय कर्मचारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। अधिकारियों ने भी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।