नई दिल्ली। ईडी ने 155 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने इस मामले को लेकर दिल्ली और गोवा में सात अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। इस मामले में ईडी ने आप नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर भी रेड मारी।ये पूरा मामला महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ दर्ज वित्तीय गड़बड़ी से जुड़ा है। जांच एजेंसी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ये छापेमारी मुख्य रूप से दीपक सिंगला, महेश सिंगला, अमरीक गिल और कुछ अन्य संदिग्धों से जुड़े परिसरों और ठिकानों पर की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईडी की टीमें सुबह-सुबह ही सभी संदिग्धों के घरों और व्यावसायिक ठिकानों पर पहुंच गईं। जांच में कई अहम दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड्स को खंगाला जा रहा है, ताकि 155 करोड़ रुपए के इस बैंक घोटाले की कड़ियों को आपस में जोड़ा जा सके। दीपक सिंगला का नाम आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं में शुमार है।read more:https://pahaltoday.com/sports-is-a-powerful-medium-for-the-physical-and-mental-development-of-youth-ashish-pandey/ बताया जा रहा है कि इन संदिग्धों के तार पंजाब सरकार के गिरफ्तार मंत्री संजीव अरोड़ा से भी जुड़े हुए हैं। संजीव अरोड़ा को पहले ही भ्रष्टाचार और वित्तीय गड़बड़ियों के एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। अब इस नए बैंक धोखाधड़ी मामले में भी संजीव अरोड़ा, उनके करीबियों और पार्टी सहयोगियों का नाम आने से आम आदमी पार्टी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।