भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी पंडित गोपाल धीमान की सुपुत्री अविका शर्मा ने डीडीपीएस में किया टॉप

Share
बिजनौर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणामों में जनपद के होनहार विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला सह मीडिया प्रभारी पंडित गोपाल धीमान की सुपुत्री अविका शर्मा ने डीडीपीएस में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है।read more:https://pahaltoday.com/pokhran-nuclear-test-a-symbol-of-unwavering-willpower/
अविका शर्मा की इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि शिक्षा जगत और राजनीतिक गलियारों में भी हर्ष व्याप्त है। अविका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन, शिक्षकों के कठिन परिश्रम और अपनी नियमित पढ़ाई को दिया है। और विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरवान्वित किया।इस अवसर पर पंडित गोपाल धीमान के आवास पर बधाई देने रिश्तेदार और मिलने वालो का तांता रहा। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने अविका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करते हुए शुभचिंतकों ने कहा कि बेटियों की यह सफलता समाज के लिए प्रेरणादायक है।अविका शर्मा भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश की सेवा करना चाहती हैं। उनकी इस सफलता पर डीपीएस प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *