नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वालों की व्यापार संगठन ने की निंदा

Share

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र की एक आवश्यक बैठक जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर विपक्ष की कड़े शब्दों में निंदा की।read more:https://pahaltoday.com/officers-should-work-like-an-army-for-the-farmers-negligence-will-not-be-tolerated/संगठन के वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक सशक्त माध्यम है। यह अधिनियम महिलाओं की गरिमा, स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा एवं निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त होगा। संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय नवनिर्माण का युग है और इस नवनिर्माण में नारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नारी नेतृत्व की नई दिशा तय करेगी। उन्होंने वैदिक काल की घोषा, अपाला, गार्गी और मैत्रेयी जैसी विदुषी महिलाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी सदैव सम्मान और शक्ति का प्रतीक रही है। उन्होंने कहा कि जब देश की मान-मर्यादा की रक्षा करने वाली नारी नवविहान का स्वर गूंजायमान करेगी तो देश में पुनः राम, कृष्ण, हरिश्चंद्र, राणा प्रताप और अर्जुन जैसे आदर्श व्यक्तित्वों का उदय होगा। उन्होंने विपक्ष के रवैये को महिलाओं के अधिकार और सम्मान के प्रति असंवेदनशील बताया। नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन एवं नगर महामंत्री जसकीरत सिंह ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी लंबे समय से अपेक्षाकृत कम रही है। 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होने से अधिक महिलाएं राजनीति में आएंगी और लोकतंत्र मजबूत होगा। जिला कोषाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह तथा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष धर्मराज सिंह ने कहा कि महिला प्रतिनिधि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, पोषण, मातृत्व और महिला रोजगार जैसे मुद्दों को अधिक संवेदनशीलता के साथ उठा सकती हैं। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, राजू जायसवाल एवं रवि जायसवाल ने कहा कि जब महिलाएं नेतृत्व के पदों पर दिखाई देंगी तो समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। जिला उपाध्यक्ष पंकज कनोडिया, टीपू अली, दीप सिंह पटेल एवं नागेंद्र मोदनवाल ने कहा कि ग्राम पंचायत और नगर निकायों में महिला आरक्षण के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और वर्तमान सरकार इसी मॉडल को बड़े स्तर पर लागू करने का प्रयास कर रही है। मौके पर नगर कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ सांवरिया, जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, अमित अग्रवाल, अभिषेक केशरवानी, जसराज सिंह, गुरप्रीत सिंह सोखी, अभिषेक साहू, धर्मेंद्र प्रजापति, कुशाग शर्मा, प्रमोद गुप्ता, अमित वर्मा, शिवम केशरी, प्रतीक केशरी, कृष्णा सोनी, अंकित सिंघल, विभोर, अमित केशरी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *