दूसरे बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Share
जमुनहा। ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार जिसे ‘बड़ा मंगल’ के रूप में मनाया जाता है के अवसर पर साईं गाँव चौराहा क्षेत्र पूरी तरह भक्ति में डूबा नजर आया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मण्डल अध्यक्ष राहुल जायसवाल ने किया।read more:https://pahaltoday.com/manish-tyagi-lashes-out-at-pms-savings-advice-takes-aim-at-economic-policies/बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और मंदिरों से लेकर बाजारों तक धार्मिक आयोजनों की धूम रही। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर अखंड रामायण एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान संपन्न हुए। इसके अलावा बस स्टॉप और मल्हीपुर बाजार सहित कई स्थानों पर भी भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर गूंजते हनुमान भजनों ने पूरे क्षेत्र को राममय बना दिया। भक्ति के साथ सेवा भाव का भी अद्भुत संगम देखने को मिला। साईं गाँव चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। जहां श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद एवं जलपान वितरित किया गया। दिन चढ़ने के साथ भंडारों में भीड़ बढ़ती गई और देर शाम तक प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा। स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए राहगीरों को रोककर आदरपूर्वक जलपान कराया। जो सेवा और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बन गया। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी से आयोजन और भी सफल रहा। बड़े मंगल के अवसर पर साईं गाँव चौराहा में उमड़ी आस्था और सेवा की यह तस्वीर पूरे दिन चर्चा का केंद्र बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *