पोस्टमार्टम के बाद बड़हलगंज में हुआ सड़क दुर्घटना में मृत बाबा व पोती का अंतिम संस्कार

Share

बड़हलगंज। रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों के शव शुक्रवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद उनके गांव पहुंचे। बड़हलगंज क्षेत्र के विजय नारायण (65), उन्नति तिवारी (18) और गगहा के शिवम की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।read more:https://pahaltoday.com/complaints-should-be-resolved-on-the-ground-and-not-on-paper-asp/हादसे के बाद पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विजय नारायण और उन्नति तिवारी के शव कोल्हुआ टाडा स्थित उनके आवास पहुंचे। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण सांत्वना देने पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने नम आंखों से दोनों का अंतिम संस्कार बड़हलगंज स्थित मुक्तिपथ पर किया। वहीं, हादसे में घायल अन्य लोगों का उपचार अस्पताल में जारी है।यह हादसा गुरुवार रात उस समय हुआ जब परिवार के लोग कथा एवं भोज कार्यक्रम से बोलेरो वाहन से लौट रहे थे। मझगांवा पुल के पास अचानक सामने आई नीलगाय को बचाने के प्रयास में बोलेरो डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में चली गई।इसके बाद वाहन सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *