बीएसएफ मुख्यालय के बाहर स्कूटर में लगी आग हुआ धमाका, इलाके में दहशत

Share

जालंधर। पंजाब के जालंधर जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीमा सुरक्षा बल चौक के पास एक स्कूटर अचानक आग के गोले में तब्दील हो गया। यह घटना मंगलवार रात 8 बजे बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर हुई, जो अमृतसर-दिल्ली राजमार्ग को जोड़ने वाला एक व्यस्त मार्ग है। पुलिस के मुताबिक घटना के समय सड़क पर सामान्य आवाजाही थी। अचानक एक एक्टिवा में आग लग गई, जिसे देख राहगीरों में दहशत फैल गई। चश्मदीदों का दावा है कि उन्होंने वाहन से धमाके जैसी आवाज सुनी थी, जिसके बाद लपटें और तेज हो गई।मीडिया रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है और इलाके को घेर लिया गया। पुलिस यह पता लगा रही है कि स्कूटर में आग कैसे लगी।read more:https://khabarentertainment.in/joint-agriculture-director-vindhyachal-division-ashok-upadhyays-surprise-inspection-of-the-agricultural-fertilizer-center/पुलिस आयुक्त ने कहा कि शुरुआती जांच में एक्टिवा (स्कूटर) में आग लग गई। उस समय इलाके में पुलिस की एक गश्ती टीम मौजूद थी। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि कोई धमाका है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि स्कूटर गुरप्रीत सिंह (22) का है जो जांच में सहयोग कर रहा है। संवेदनशील इलाके में हुई इस घटना ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। विपक्षी दलों ने सुरक्षा व्यवस्था और कथित धमाके की खबरों को लेकर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। विपक्ष का आरोप है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। स्कूटर मालिक गुरप्रीत सिंह का कहना है कि वाहन में आग अचानक लगी थी। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *