बिजनौर की श्रुति शर्मा बनीं हापुड़ की सीडीओ

Share
, बिजनौर। जनपद की होनहार आईएएस अधिकारी श्रुति शर्मा को हापुड़ का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नियुक्त किए जाने पर जिले में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति को न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि बल्कि पूरे बिजनौर के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।read more:https://khabarentertainment.in/akshaya-tritiya-summer-matka-and-childhood-memories/देवरिया में 19 माह का प्रभावी कार्यकाल  श्रुति शर्मा ने देवरिया में करीब 19 माह तक अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को गति देने, विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल को जिले में ऊर्जावान, पारदर्शी और परिणामोन्मुख प्रशासनिक शैली के रूप में देखा गया। उन्होंने 30 अगस्त 2024 को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यभार संभाला था। उस समय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके नेतृत्व से जिले में प्रशासनिक गति बढ़ने की उम्मीद जताई थी, जिस पर वे काफी हद तक खरी भी उतरीं। वर्ष 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रुति शर्मा ने यूपीएससी परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त कर उन्होंने देशभर में पहचान बनाई और युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं।  अब हापुड़ में विकास की कमान वर्तमान में अवकाश पर चल रहीं श्रुति शर्मा को अब हापुड़ जिले में सीडीओ के रूप में तैनात किया गया है। इस पद पर उन्हें जिले में विकास कार्यों की निगरानी, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण विकास को गति देने जैसी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जनपद में खुशी और गर्व का माहौल उनकी इस उपलब्धि पर बिजनौर समेत उनके पैतृक क्षेत्र बास्ता में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और शिक्षाविदों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। श्रुति शर्मा की सफलता और कार्यशैली यह साबित करती है कि समर्पण, मेहनत और स्पष्ट दृष्टिकोण से प्रशासन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *