जनपद फतेहपुर के विकास खंड बहुआ अंतर्गत ग्राम मोहम्मदपुर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि गांव में करीब दो वर्ष पूर्व पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था, जो कुछ ही दिनों तक चालू रहने के बाद बंद हो गई।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-kangra-police-youth-arrested-with-drugs-in-hrtc-bus/
ग्रामीणों का कहना है कि टंकी बंद होने से उन्हें भीषण गर्मी में पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दूर से पानी लाना उनकी मजबूरी बन गई है। आरोप है कि पानी की टंकी पर कोई स्थायी कर्मचारी या ऑपरेटर तैनात नहीं है, जिससे समस्या लगातार बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द पानी की टंकी को चालू कराया जाए, ताकि गांववासियों को राहत मिल सके। इस संबंध में ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आगे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर कुलदीप कुमार, वीरेंद्र सिंह तोमर, अनिरुद्ध सिंह, उर्मिला देवी, अशोक, मया शंकर, दीपू गुप्ता, महेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, जुगराज, सुमेर, खेमराज, छोटे, रामप्रसाद, गंगासागर, अभिमन्यु, प्रमोद कुमार आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।