पंजाब में ED का बड़ा एक्शन: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर तड़के छापेमारी, सियासी गलियारों में हड़कंप

Share
लुधियाना: पंजाब की सियासत से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रडार पर आ गए हैं। शुक्रवार सुबह तड़के ही ईडी की टीमों ने संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास और उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे राज्य के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने संजीव अरोड़ा की कोठी को चारों तरफ से घेर लिया है और सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में केंद्रीय पुलिस बल (CRPF) के जवानों को तैनात किया गया है, ताकि जांच के दौरान कोई बाहरी हस्तक्षेप न हो सके। सूत्रों का कहना है कि यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक पुराने मामले और जमीन के सौदों में हुई कथित अनियमितताओं के सिलसिले में की जा रही है। वर्तमान में ईडी की टीमें घर के अंदर दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बारीकी से जांच कर रही हैं।read more:https://worldtrustednews.in/ghazipur-poetry-symposium-under-chetana-pravah-poets-enthralled-the-audience हालांकि, अभी तक विभाग की ओर से इस रेड को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत विवरण साझा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले घंटों में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी ईडी ने आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल से जुड़े करीब 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिससे साफ है कि जांच एजेंसियां इन दिनों पंजाब के रसूखदार नेताओं पर कड़ी नजर रख रही हैं। इस ताजा कार्रवाई के बाद से शहर के सियासी माहौल में भारी गहमागहमी बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *