सोनभद्र। नगर के न्यू कालोनी से पकरी गांव होते हुए चंडी तिराहा तक लाखों रुपए की लागत से बनाई गई सीसी सड़क राहगीरों के लिए अभिशाप साबित हो रही है। बगैर पटरी ( साइड शोल्डर) के सड़क का निर्माण कराकर छोड़ दिए जाने से वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बड़े वाहनों से पास लेने के चक्कर में बाइक सवारों सहित राहगीर सड़क किनारे जगह-जगह खुली पड़ी नालियांे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं, बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी बाखबर होते हुए भी बेखबर बने हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना पटरी के सीसी रोड का निर्माण कराकर छोड़ दिए जाने से आएदिन हादसे हो रहे हैं, बावजूद इसके नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया जा रहा है।read more:https://khabarentertainment.in/mangalpur-police-station-team-arrested-one-accused-for-luring-and-raping-a-minor-girl/ सड़क किनारे बनी नालियां जगह-जगह खुली पड़ी हैं। नालियों के उपर ढ़क्कन तक नहीं लगाए जा सके हैं। हैरानी की बात यह है कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद कोई सूचना बोर्ड तक नहीं लगाया गया है, जिससे निर्माण कार्य की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क किनारे पटरी का निर्माण कराने के साथ ही खुली पड़ी नालियों को ढ़का नहीं गया तो मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन की होगी। उधर जनहित की इस समस्या पर आदर्श नगर पालिका रावटर््सगंज के अधिशासी अधिकारी ने कहा कि स्टीमेट में सीसी रोड के साथ पटरी का निर्माण कराया जाना था या नहीं, इसकी हमें जानकारी नहीं हैं। बाद उन्होंने सीसी रोड के किनारे खुली पड़ी नालियों के सवाल पर अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि आप जेई साहब से वार्ता करें, वहीं आप को सही जानकारी दे पाएंगे। बाद संबंधित जेई के मोबाइल फोन पर काल कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने काल तक रीसिव नहीं किया। लिहाजा उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।