अंबेडकर जयंती पर राजकीय मेडिकल कॉलेज का अनूठा संकल्प, द्वार-द्वार पहुँचा निःशुल्क स्वास्थ्य कवच

Share

सहारनपुर। बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष में सेवा भारती एवं एनएमओ के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के अनेक स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार एसएमएमएच राजकीय मेडिकल कॉलेज सहारनपुर के सिटी कनवेंशन सेंटर में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आधुनिक तकनीकों और व्यक्तिगत व्यावसायिक उन्नति पर चर्चा की। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर राठी के नेतृत्व में संस्थान के समर्पित डॉक्टरों और इंटर्न्स ने अपनी विशेषज्ञता को सीधे आम जनमानस के द्वार तक पहुँचाकर अपनी सामाजिक और परोपकारी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। इस दौरान भारी संख्या में रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें  निःशुल्क परामर्श दिया गया। इस दौरान अन्य स्थानों पर लगाए गए शिविरों में मेडिकल कॉलेज की टोलियों ने मलिन बस्तियों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पहुँचकर नर-सेवा को ही नारायण सेवा के रूप में चरितार्थ किया।read more:https://khabarentertainment.in/the-birth-anniversary-of-the-constitution-maker-was-celebrated-in-ward-number-18-of-the-city  इनमें सुभाष नगर व नाला पटरी पर डॉ. प्रीति, डॉ. शिवम सिंह, डॉ. अतुल व मनीष, सुदर्शन नगर में डॉ. कीर्ति सिवाच, सुलेखा अक्सा, तुषार चैहान व राम सिंह, काशीराम कालोनी (हिम्मतनगर) में डॉ. ऋषि राज सिंह, योगेंद्र, वैभवी व मुकेश योगी, माधवनगर (अम्बेडकर भवन) में डॉ. शिवानी, निशांत चैधरी, उन्नति व ब्रजपाल सिंह, नवीन नगर शिव मंदिर में डॉ. रोकाया सुल्ताना बिस्वास, सोनम, राकेश व बिजेन्द्र सिंह, काशीराम कालोनी (दिल्ली रोड) पर डॉ. सुमोन मंडल, वैष्णवी, छोटेलाल व प्रदीप, लेबर कॉलोनी में डॉ. वारिश, अनामिका, दिव्यांश व यशपाल सिंह, शीतला माता मंदिर में डॉ. पुष्पा, डॉ. मनीष, तुषार सिंह, स्वाति व विपिन, बेहट रोड पर डॉ. अभिषेक, सुष्मिता, पार्थ दास व राजेश, गढ़ी मलूक में डॉ. अन्नपूर्णा, तन्वी, निखिल नमन व रमेश, जेल चुंगी (सुखपुरा) में डॉ. क्षितिज नेगी, वैभव, शिवानी व पुष्पराज, शांति नगर में डॉ. अर्चना बेदी, विलास, सृष्टि व नेत्रपाल सिंह ने भारी संख्या में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर निःशुल्क परामर्श दिया। शिविरों में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित चिकित्सकों एवं आरएसएस के समस्त विभागाध्यक्षों ने शिविरों में अपनी सेवा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *