भदोही। नगर में लॉ एंड ऑर्डर मेंटन करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में प्रतिदिन अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा कसने की कवायद जारी है। इसी क्रम में कस्बा भदोही चौकी इंचार्ज भरत भूषण सिंह की सक्रियता व अपराध करने वाले व चोरी को अंजाम देने वालो के खिलाफ सख्त कदम उठाने से उनके अंदर भय व्याप्त है जिसका जिताजागता मिसाल पिछले दिनों चौरी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक मोटरसाइकिल गायब हुई जिसकी सूचना पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज भरत भूषण सिंह मय फोर्स के साथ गायब मोटरसाइकिल को कुछ ही घण्टों में बरामद कर चोरों के दिल मे भय पैदा कर दिया। इसी तरह बीती रात 10 बजे मोहल्ला पचभैया में भी एक मोटरसाइकिल गायब की सूचना मिली।read more:https://khabarentertainment.in/unidentified-people-set-fire-to-two-vehicles-and-a-hut-at-night/ सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज ने हर चट्टी-चौराहों पर दबिश शुरू कर दी गई। दबिश की हनक पूरे शहर में ऐसा रहा कि मोटरसाइकिल ले जाने वाला मात्र 5 घण्टे में ही उसी स्थान पर मोटरसाइकिल सकुशल छोड़ गया। चौकी इंचार्ज की इस हनक ने नगर में अपराध व अपराध करने वालो के दिलो में एक भय व्याप्त कर दिया। नगर की जनता ने चौकी इंचार्ज की सक्रियता और कार्यशैली को लेकर खूब प्रशंसा की तो वहीं जनपद के सुपरिटेंडेंट आफ पुलिस अभिनव त्यागी के मार्गदर्शन में हो रहे कार्य को भी खूब सराहा जा रहा है। चौकी इंचार्ज भरत भूषण सिंह के इस कार्य को लेकर वार्ड 28 मोहल्ला जमुन्द के वरिष्ठ सभासद गुलाम हुसैन संजरी व वार्ड 24 के सभासद पति अलाउ खान ने चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद व अपराधियों व चोरों के हौसले को पस्त करने पर बधाई दी