कानपुर देहात- एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति (एनजीओ) की राष्ट्रीय सचिव बहन दीक्षा यादव के निर्देशानुसार आगामी 15 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले “मेरा गांव मेरा अधिवेशन” कार्यक्रम को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों को जन जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत के नवयुवकों एवं छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। युवाओं को इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया तथा जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की गई, ताकि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का हिस्सा बन सकें। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के दौरान गांव में व्यापक जनसंपर्क भी किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से दीक्षा यादव के मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए सहयोग और समर्थन देने का आग्रह किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/unidentified-people-set-fire-to-two-vehicles-and-a-hut-at-night/
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सीता यादव, पवन चौहान प्रभारी सिकंदरा विधानसभा, चरण सिंह यादव जिलाध्यक्ष, राजेश गौतम, शिशुपाल यादव, रिंकू यादव, धीरेंद्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह, गोपाल शर्मा अंकित यादव सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।