बिजनौर / यूनिवर्सल एकेडमी बिजनौर में कक्षा दसवीं के छात्रों ने बैसाखी, अंबेडकर जयंती , जलियांवाला बाग स्मृति दिवस पर एक विशेष असेंबली प्रस्तुत की ।कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के महत्व को बताया।read more:https://worldtrustednews.in/sahitya-chetna-samaj-holds-condolence-meeting-on-the-demise-of-swara-samragini-asha-bhosle-pays-heartfelt-tribute/
बैसाखी के अवसर पर विद्यार्थियों ने इस पर्व के सांस्कृतिक एवं कृषि महत्व को प्रस्तुत किया, जो फसल कटाई और खुशहाली का प्रतीक है। रंगारंग प्रस्तुति के माध्यम से उत्सव का उत्साह प्रदर्शित किया गया।इसके साथ ही विद्यार्थियों ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया। इस अवसर पर एक लघु नाट्य प्रस्तुति एवं भाषण भी प्रस्तुत किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अनुज त्यागी और उप प्रधानाचार्य श्रीमती खुशबू कर्णवाल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और सभी को इतिहास से प्रेरणा लेने तथा एकता, समानता एवं देशभक्ति के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।