श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती

Share
स्योहारा/बिजनौर। श्री साई इंटर कॉलेज, रूपपुर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रियंका एवं प्रबंधक श्री शोभित त्यागी ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने उनके जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण में योगदान तथा शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
जयंती के उपलक्ष्य में विद्यालय द्वारा भव्य रैली निकाली गई, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। “बाबा साहेब अमर रहें”, “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।read more:https://worldtrustednews.in/voices-raised-in-support-of-small-and-medium-newspapers-demand-for-fair-distribution-of-government-advertisements-intensifies/
रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर ग्राम शाहपुर होते हुए रूपपुर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल तक पहुंची। प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम के समापन पर सभी ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया, जिससे छात्रों में संवैधानिक मूल्यों और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सामाजिक समरसता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *