रात में अज्ञात लोगों ने दो वाहनों और एक झोपड़ी में लगाई आग, 

Share
नांगल सोती । क्षेत्र के दिनौड़ा गांव में रविवार देर रात अज्ञात लोगों ने एक घर के बाहर खड़े दो वाहनों और एक झोपड़ी में आग लगा दी। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार रविवार रात को दिनौड़ा गांव में किसान अनीश अहमद के स्ट्रॉबेरी फार्म में आग लगाई गई। इसके अतिरिक्त, किसान अब्दुल हक के घर के बाहर घेर खड़े महिंद्रा ट्रैक्टर को भी आग के हवाले कर दिया गया।read more:https://worldtrustednews.in/voices-raised-in-support-of-small-and-medium-newspapers-demand-for-fair-distribution-of-government-advertisements-intensifies
अज्ञात शरारती तत्वों ने प्रार्थिनी हिना की बोलेरो कार में भी आग लगा दी। पास खड़ी एक स्कॉर्पियो कार में आग लगाने का प्रयास किया गया, जिससे दो कारों में आग लगाने की कोशिश की गईlघटना की सूचना मिलने पर नजीबाबाद क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी और नांगल थाना अध्यक्ष अमर सिंह राठौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना अध्यक्ष अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *