धरने की सफलता के लिए विद्यालयों का भ्रमण

Share
 बिजनौर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ आगामी 2 मई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन करने जा रहा है। संगठन के जिला अध्यक्ष गय्यूर आसिफ तथा जिला मंत्री विनोद कुमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तथा जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर लंबित विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण के लिए आगामी 2 मई को प्रांतीय आह्वान पर जनपदों में जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में जनपद बिजनौर के माध्यमिक शिक्षक भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 2 मई को धरना देंगे। धरने की सफलता के लिए पदाधिकारियों ने विद्यालयों का दौरा करना प्रारंभ कर दिया है। इस क्रम में आज जिला संरक्षक विनेश त्यागी तथा जिला मंत्री विनोद कुमार ने नजीबाबाद क्षेत्र के मूर्ति देवी सरस्वती, मूर्ति देवी कन्या इंटर कॉलेज कास्मिया इंटर कॉलेज नजीबाबाद राजा भरत सिंह इंटर कॉलेज नांगल आदर्श ग्रामीण इंटर कॉलेज चंदक आदि विद्यालयों का भ्रमण किया।read more:https://worldtrustednews.in/celebrated-the-birth-anniversary-of-lord-munisuvratanath-swami/
शिक्षकों से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की तथा 2 मई के धरने को सफल बनाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर पहुंचने का आह्वान किया। इसके बाद जिला अध्यक्ष गय्यूर आसिफ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक से भेंट की प्रमुख मांगों पर चर्चा की इस वर्ष सेवानिवृत हुए शिक्षकों की जीपीएफ तथा पेंशन पत्रावली शीघ्र मंडल मुख्यालय पर भिजवाने की मांग की तथा 2 मई के धरने के संबंध में डीआईओएस को नोटिस प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला संरक्षक विनेश कुमार त्यागी जिला मंत्री विनोद कुमार जिला उपाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह सुधांशु कुमार मनोज यादव राजेंद्र सोलंकी मयूर मलिक कुलबीर सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *