फतेहगढ़ में अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्रवाई: एएसपी के नेतृत्व में दो ट्रक सीज

Share

फतेहगढ़/संवाददाता शासन के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया।अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) फतेहगढ़ के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी), एआरटीओ और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान रेत, गिट्टी और मिट्टी ढोने वाले वाहनों के भार और आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई।चेकिंग के दौरान टीम ने दो ऐसे ट्रकों को पकड़ा, जो निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर सड़कों पर संचालित हो रहे थे। इस तरह की ओवरलोडिंग से जहां एक ओर सरकार को राजस्व की हानि हो रही थी, वहीं दूसरी ओर सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा था।एआरटीओ की मौजूदगी में दोनों ट्रकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *