श्रावस्ती। शासन की ओर से एक से 15 अप्रैल तक अभियान चलाकर स्कूली वाहनों के फिटनेस की जांच का आदेश परिवहन विभाग को दिया गया है। अभियान के तहत परिवहन विभाग द्वारा स्कूलों में जाकर वाहनों के फिटनेस की जांच की जा रही है। ताकि स्कूली बच्चे इसमें सफर सुरक्षित सफर कर सके। जांच के दौरान दो स्कूलों के वाहन मानक में सही न पाए जाने पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने उनका फिटनेस निरस्त कर दिया है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विनीत कुमार मिश्र ने बताया कि वाहन संख्या-UP46T2238, शिव सत्या पब्लिक स्कूल,इकौना व वाहन संख्या UP46T2471 सुभाष चन्द्र बोस इंटर कालेज, इकौना के वाहन मानक के अनुरूप नहीं है। जिसके कारण उक्त दोनों वाहनों का फिटनेस निरस्त कर दिया गया है। इसका साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया कि वाहन को पूर्णतः दुरुस्त कराने व नया फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने के पश्चात ही वाहन का संचालन करें अन्यथा विद्यालय प्रबन्धन के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। एआरटीओ ने बताया कि अब तक अभियान के अन्तर्गत 96 स्कूली वाहनों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है तथा नियमित रूप से निरंतर प्रवर्तन कार्यवाही किया जा रहा है। यदि इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान कोई वाहन मानक के विपरीत व विद्यालय में पंजीकृत न होने के बावजूद विद्यालय के बच्चों को ढोते हुए पाया जाता है तो सम्बन्धित विद्यालय व वाहन स्वामी नियमानुसार विधिक कार्यवाही किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे विद्यालय जिनमें शिक्षा संस्था बस (विद्यालय की अपनी बस), निजी बस (विद्यालय के साथ करार), स्कूल वैन (अभिभावकों के साथ करार) के अतिरिक्त अन्य वाहन का प्रयोग करते हुए पाया जाता है तो उक्त वाहन के विरुद्ध तथा जिस विद्यालय के बच्चों को वाहन ले जा रहा है। तो उस वाहन तथा सम्बन्धित विद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किया जायेगा। एआरटीओ ने सभी स्कूलों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने स्कूल व वाहनों को upisvpm portal पर आनबोर्ड कर वाहन की जांच लें। यदि कोई स्कूल वाहन बिना आनबोर्डिंग व जांच के संचालित पाया गया तो वाहन को निरुद्ध करने के साथ ही प्रबन्ध तंत्र व प्रधानाचार्य के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।