उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कछवां एवं एसओजी सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज दिनांक: 09.04.2026 को थाना कछवां व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कछवां अन्तर्गत भैसा नहर तिराहा के पास से मोटरसाइकिल सवार 03 अभियुक्तों 1. इन्द्रेश कुमार सिंह उर्फ बुल्ला पुत्र स्य० अनिल सिंह 2 विनीत सिंह उर्फ विकास सिंह पुत्र स्व० महेश सिंह व 3. अमित कुमार सिंह उर्फ सिपाही पुत्र जगनरायण सिंह निवासीगण ग्राम बरैनी थाना कछया जनपद मीरजापुर को गिरपत्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01.170 किग्रा अवैध मादक पदार्थ (MDMA), 04 अदद मोबाइल फोन व ₹ 600/- नकद बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कछवां पर मु0अ0सं0-63/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को मा० न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है तथा मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स वाहन संख्याः UP63AX7354 का वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। विवरण पूछताछ -गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे मादक पदार्थ को जनपद भदोही से एक व्यक्ति से खरीदकर जनपद वाराणसी क्षेत्र में ऊँचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहे थे कि पकड़े गये।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. इन्द्रेश कुमार सिंह उर्फ बुल्ला पुत्र स्व० अनिल सिंह निवासी ग्राम बरैनी थाना कछवां जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-28 वर्ष।
2. विनीत सिंह उर्फ विकास सिंह पुत्र स्व० महेश सिंह निवासी ग्राम बरैनी थाना कछयां जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 31 वर्ष।
3. अमित कुमार सिंह उर्फ सिपाही पुत्र जगनरायण सिंह निवासी ग्राम बरैनी थाना कछवां जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 35 वर्ष।