बहराइच ( नानपारा )l आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा के सभागार में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमे उप जिला अधिकारी मोनालिसा जोहरी ने नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ लेने वालों में ओम प्रकाश गुप्ता, मनीष मिश्र,ऊषा सिंघानिया, तीरथ राम साहू एवं चमन लाल चौरसिया शामिल रहे। समारोह के दौरान सभी ने नगर के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर पूर्व सांसद अक्षयबर लाल गौड़, नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, बीजेपी नगर अध्यक्ष रेखा पांडे, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अब्दुल वहीद,अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर,सभासद नृपेंद्र प्रताप सिंह,जमाल हामिद, श्याम बिहारी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।