जिसमें क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी ने नामित सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।भारतीय जनता पार्टी महिला विंग की पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशीला पाठक ने भी पद व गोपनीयता की शपथ ली।सुशीला पाठक ने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पण भाव सदैव ही रहेगा,साथ ही साथ पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई हैं उसका निर्वहन पूर्ण ईमानदारी के साथ करूंगी।इसी के साथ मेंहदावल नगर पंचायत से बीमा शुक्ला व अतुल सिंह ने भी पद व गोपनीयता की शपथ ली।नगर पंचायत बेलहर कला से प्रेमलता राय,हरि प्रसाद गौंड व महेंद्र निषाद ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।साथ ही साथ नगर पंचायत धर्मसिंघवा के नामित सभासद राजू पांडेय,चंद्रभान निषाद ने शपथ ग्रहण किया।इस दौरान विधायक अनिल त्रिपाठी,उपजिलाधिकारी संजीव राय,नगर पंचायत अध्यक्ष बेलहर सुरेंद्र निषाद, वसीउद्दीन अंसारी अध्यक्ष धर्मसिंघवा,भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष दीपक शुक्ल समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।