सादात के मखदुमपुर प्राथमिक विद्यालय से ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ, 11 बच्चों का हुआ नामांकन

Share
गाजीपुर (सादात)। शिक्षा क्षेत्र सादात के प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर में बुधवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. उपासना रानी वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की।इस अवसर पर बीएसए ने 11 नवप्रवेशी बच्चों का नामांकन कराया और उन्हें पाठ्य पुस्तक, कॉपी, पेंसिल व चॉकलेट वितरित कर प्रोत्साहित किया। ‘सर्व शिक्षा अभियान’ के अंतर्गत निकाली गई ‘स्कूल चलो रैली’ का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यूटा जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने बीएसए डॉ. उपासना रानी वर्मा, सादात के खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव तथा सैदपुर के बीईओ उदय चंद राय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बीएसए ने विद्यालय परिवार द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राम उग्रह यादव, रमाशंकर सिंह, राजेश यादव, संजय कश्यप, आशीष पांडे, सुधीर, पीयूष, राहुल, प्रतीक, अभिषेक, विजय शंकर, शैलेंद्र, संजय, कुद्दुष, अफ़साना, शैलजा, प्रीति, प्रतिभा सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में यूटा जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *