खंड विकास अधिकारी एवं पंचायत सहायक अधिकारी की देख रेख में पंचायत सहायकों के संगठन का चुनाव हुआ संपन्न।

Share
पहाड़ी (चित्रकूट) विकास खंड पहाड़ी सभागार में पंचायत सहायकों के चुनाव प्रक्रिया में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर जितेन्द्र त्रिपाठी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए वहीं उपाध्यक्ष पद पर उमा सोनी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुई, कोषाध्यक्ष पद शिवमूरत पांडेय, महामंत्री पद पर कविता देवी, मीडिया प्रभारी पद पर करुणा शंकर, सचिव पद संजय यादव,उप सचिव पद पर कौशलेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए सभी निर्वाचित घोषित हुए सदस्यों को खंड विकास अधिकारी संजय पांडेय के द्वारा बधाई दी गई एवं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की अध्यक्ष पद निर्वाचित घोषित हुए जितेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि यह पद केवल गौरव नहीं, बल्कि समस्त पंचायत सहायकों की समस्याओं का समाधान कराना है एवं ग्रामीणों की आस और ज़िम्मेदारी भी है। आमजनमानस के भरोसे पर खरा उतरना ही हम सबकी जिम्मेदारी है सुनवाई-चौपाल, पारदर्शी लेखा और संकट में साथ खड़े रहने की अपनी पहचान यहाँ भी दोहराएँगे—पिछड़ी पंचायतों को गति देंगे, योजनाओं को समयबद्ध तरीके से निस्तारण करेंगे, और हर शिकायत पर त्वरित कार्यवाही भी सुनिश्चत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *