राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश जारी

Share
उतरौला (बलरामपुर)कोतवाली उतरौला क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी हसन जैदी पुत्र बब्लू जैदी (18) अपने दो दोस्तों के साथ रूस्तम नगर के पास राप्ती नदी में नहाने गए थे। अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबने की आशंका है। स्थानीय लोगों द्वारा तलाश किए जाने के बावजूद अभी तक पता नहीं लग पाया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी छानबीन शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि डूबे युवक की तलाश की जा रही है, अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *