किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

Share
 रेहड़। एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने वाले 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने रविवार को थानाध्यक्ष को दी तहरीर में बताया था कि गांव निवासी 55 वर्षीय सोमपाल सिंह चौहान का उसके घर आना जाना था। वह उसके दादा का दोस्त है। पिछले वर्ष एक दिन उसके परिजन बाहर गए थे। वह घर में अकेली थी। अकेली होने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि तूने किसी को कुछ बताया तो तुझे जान से मार दूंगा। इसके बाद से आरोपी धमकाकर एक वर्ष से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। कुछ दिन पहले भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सोमपाल सिंह के विरुद्ध पोक्सो एक्ट, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि बादीगढ़ – कल्लूवाला रोड से आरोपी सोमपाल सिंह चौहान को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *