भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा थाना दुर्गागंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, मिशन शक्ति केंद्र व साइबर हेल्प डेस्क आदि का अवलोकन करते हुए विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। महिला अपराध सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करने व लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। गर्मी के मौसम के दृष्टिगत आगन्तुकों/पीड़ितों के लिए पीने हेतु साफ जल की व्यवस्था/प्रबन्ध करने एवं परिसर की साफ-सफाई हेतु दिये गये विशेष निर्देश। सभी पुलिस अधि0/कर्मचारियों को अच्छा टर्न आउट रखने हेतु निर्देशित किया गया।