जनगणना-2027: 7 से 21 मई तक चलेगी स्व-गणना प्रक्रिया

Share

आजमगढ़, 08 अप्रैल 2023। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जनगणना-2027 को लेकर प्रदेश स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई। इसमें बताया गया कि 7 से 21 मई तक स्व-गणना प्रक्रिया चलेगी, जिसमें जनपदवासी स्व गणना पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी जनगणना फॉर्म में स्वयं भर सकते हैं।जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से सहभागिता करें और अपनी जानकारी सही एवं पूर्ण भरें। स्व-गणना की अवधि समाप्त होने के पश्चात 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) गंभीर सिंह, डीईएसटीओ राम दरस यादव, एनआईसी डीआईओ चंदन कुमार, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार तथा नामित जनगणना प्रभारी आकाश राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जनपद आजमगढ़ में जनगणना कार्य के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी तथा सभी संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *