एसडीएम अरुण गिरी व सीओ अशोक कुमार मिश्रा द्वारा शस्त्र दुकान का किया गया निरीक्षण 

Share
भदोही। जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में उपजिलाधिकारी भदोही अरुण गिरी और क्षेत्राधिकारी भदोही अशोक कजमार मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से भदोही कस्बे में स्थित कमला गन हाउस का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा दुकान के स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर और लाइसेंस नवीनीकरण से संबंधित सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों का बारीकी से मिलान किया गया। साथ ही दुकान में मौजूद शस्त्रों और कारतूसों की भौतिक गणना करते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि उपलब्ध स्टॉक सरकारी रिकॉर्ड के पूरी तरह अनुरूप है। निरीक्षण के क्रम में दुकान के सुरक्षा मानकों, जैसे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरणों की स्थिति और शस्त्रों के सुरक्षित रख-रखाव का भी गहन जायजा लिया गया। अधिकारियों ने दुकान संचालक को सख्त निर्देश दिए कि शस्त्रों या कारतूसों की बिक्री केवल वैध लाइसेंस और उचित पहचान पत्र के आधार पर ही की जाए और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित किया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *