धोखाधडी की घटना का सफल  02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

Share
थाना हापुड नगर पुलिस ने धोखाधडी/टप्पेबाजी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।जिनके कब्जे से 4360/- रुपये नगदी, पीली धातु के आभूषण व एक कार बरामद। गिरफ्तार अभियुक्तगण भोली-भाली महिलाओं को निशाना बनाकर उन्हें अपनी बातों में उलझाकर धोखाधड़ी से उनके कानों के कुंडल आदि आभूषण लेकर हो जाते थे फरार । नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडे ने जानकारी देते हुए बताया  अपराध की रोकथाम एवं धोखाधडी/टप्पेबाजी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड नगर पुलिस द्वारा थाने के मु0अ0सं0 83/2026 धारा 318(4), 317(2) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों राजू पुत्र मुंशीराम निवासी मकान नं0 307 बी 2 जेजे कालौनी टेगौर गार्डन थाना ख्याला 2. मुकुल उर्फ मौन्टी पुत्र स्व० भूपेन्द्र निवासी रिशाल गार्डन गली नं0 12 थाना निहाल विहार नई दिल्ली चित्तौली रोड कट के पास से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 4360/- रुपये नगदी, पीली धातु के आभूषण व एक कार बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *