शेरकोट । आरयूएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक फुरकान महमूद अंसारी के नेतृत्व मे स्कूल स्टाफ ने
पीसीएस-2024 में 109वीं रैंक प्राप्त करने वाले फरजंद अली स्कूल मे स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित कर उनका फुल मालाओं सहित शोल उड़ाकर सम्मानित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को नगर के आर०यू०एम०उच्चतर माध्यमिक मे आयोजित स्वागत समारोह मे पहुँचे फरजंद अली को प्रबंधक फुरकान महमूद अंसारी ने सम्मानित करते हुए कहा कि यह शेरकोट के लिए गौरव की बात है। जिन्दगी मे पहली बार किसी बच्चे ने पीसीएस की परीक्षा पास की है। इस से अन्य बच्चों को प्रेरणा लेनी चाहिए। वही विधालय के प्रधानाचार्य शमशाद हुसैन ने फुल मालाओं से स्वागत करते हुए कहा कि फरजंद अली ने नगर ही बल्कि जिले का नाम रोशन किया है।उनसे सभी बच्चों को सीख लेने की जरुरत है। आज के समय मे शिक्षा जरुरी है,ओर अन्य बच्चों को चाहिए की वह भी उनके नक्से कदम पर चले। वही फरजंद अली ने स्कूल स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने बच्चों को सम्बोधित करते हुए अपनी शिक्षा के क्षेत्र मे शुरू से अब तक की कठनाईयों के बारे मे बताया,ओर बच्चों से उनके शिक्षा के जीवन को संवारने के एक मकसद बनाने की जरुरत है। उन्होंने सभी बच्चों से शिक्षा को बेहद जरुरी बताया। इस मोके पर विधालय प्रबंधक फुरकान महमूद अंसारी, प्रधानाचार्य शमशाद हुसैन,कैलाश चन्द्र,विजयपाल सिंह, मोहम्मद नफीस अंसारी,शकील अहमद,सुरेन्द्रपाल,रिहान अहमद,रईस अहमद,मोहम्मद आलम अंसारी,मोहम्मद रिजवान,अरशद हुसैन खां,मोहम्मद शहजाद,अबरार अहमद स्कूल स्टाफ सहित सभासद जावेद अंसारी,मैराज सिद्दीकी,नजाकत अल्वी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।