ललितपुर-जैसा कि आपको विदित है कि आचार्य श्री विद्यासागर जी आचार्य श्री समय सागर जी के परम शिष्य जगत-पूज्य निर्यापक-मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ससंध के मंगल सानिध्य आशीर्वाद से आगामी 8 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक श्री शांन्तोदय तीर्थक्षेत्र चांदपुर जहाजपुर में होने वाले भव्यतम् श्री पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य धार्मिक आयोजन होगा जिसमें आज सुबह जगत पूज्य मुनि श्री ससंध का मंगल प्रवेश घटयात्रा के संग साध भव्य शोभायात्रा द्वारा होगा साथ ही महोत्सव के क्रम में ध्वजा रोहण, आचार्य निमंत्रण सरलीकरण सहित भगवान के गर्भ कल्याणक जन्म कल्याणक महोत्सव के पूर्व क्रियाएं संपन्न होगी,महामहोत्सव में धार्मिक आयोजन के क्रम में जन्म कल्याणक,तप व ज्ञान कल्याणक एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव के तहत 6 दिनों तक महोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्र प्रदीप भैय्या सुयश के निर्देशन व श्री शान्तोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी-धोर्रा के सहज तत्वाधान में होगा।उक्त कार्यक्रम में श्री जैन समाज पंचायत समिति रजि का रहेगा सम्पूर्ण संयोजन रहेगापंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में जहां 18-फुट प्रचीन भव्य भगवान शांतिनाथ जी की मूर्ति तो वही 15-फुट के नवीन दिव्य भगवान श्री शांतिनाथ जी की मूर्ति की प्रतिष्ठा जगत पूज्य मुनिश्री के सूर्यमंत्र द्बारा होगी।महोत्सव के क्रम में प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्र प्रदीप भैय्या जी का कुशल निर्देशन रहेगा तो साथ संग संगीतमय् प्रातः भगवान का अभिषेक शांतिधारा पूजन विधान महापात्रों सामान्य इन्द्र इंद्राणी एक साथ सभा मंडप में करेगी तो रात्री में नव्य महाराजा दरबार सजेगा जहां बहार से आये हुए कलाकारों द्वारा प्रतिदिन रात्री में संस्कृतिक कार्यक्रमों की बहार होगी और हर कार्यक्रम की श्रंखला में बहार से पधारे कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका का मंचन करेगे आप सभी अपने परिवार के संग साथ आयोजन की अपार सफलता का भाव भावनाओं को संजोकर जरूर आप सभी साधर्मी महोत्सव मे जरुर पधारे,इधर मीडिया प्रमुख रवि जैन चुनगी ने जानकारी दी है कि सभी श्रदालु भक्त गणों को क्षेत्र पर आने जाने के लिए क्षेत्र कमेटी द्वारा बस सुविधा रहेगी सुबह और शाम श्री अभिनंदनोंदय तीर्थ क्षेत्र एवं जैन अटा मंदिर जी जेडी के बाड़े से रहेगी।उन्होने आगे बताया कि श्री 1008 पंचकल्याणक महा-महोत्सव में सम्पूर्ण तैयारियों में पूर्ण है आयोजक श्री शांन्तोदय तीर्थक्षेत्र कमेटी के मुख्य पदाधिकारी महामहिम सिंधई डा.महेन्द्र जैन धोर्रा अध्यक्ष-अरविन्द्र जैन आप्टीकल्स महामंत्री-सिंधई धन्य कुमार जैन सैदपुर कोषाध्यक्ष-सेठ अनुपम अनौरा कार्यकारी अध्यक्ष संतोष गोयल एड़,महोत्सव प्रभारी अमित प्रिय जैन,अभिषेक जैन अनौरा,प्रचार-प्रसार मीडिया प्रमुख रवि जैन चुनगी, उपाध्यक्ष-अनूप सराफ,चक्रेश जैन कुम्हैड़ी,ममता जैन मोहनी,रवीन्द्र जैन बानपुर,शील चंद्र गुगरवारा,मरर्फी जैन लगौन,पुष्पेन्द्र जैन ककड़ारी,श्री शान्तोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी चांदपुर जहाजपुर धोर्रा ललितपुर तैयारीयों में संलग्न है