स्कूल चलो अभियान, घर-घर जाकर बच्चों के प्रवेश के लिए किया गया प्रेरित

Share
अजीतमल औरैया। औरैया जनपद के कस्बा अजीतमल में कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय अजीतमल में स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों द्वारा 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत विद्यालय स्टाफ ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।
इस अभियान का नेतृत्व प्रधानाध्यापक अरुण कुमार दीक्षित ने किया। उनके साथ सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, माधुरी अग्निहोत्री, नीलम अग्निहोत्री, श्रद्धा मिश्रा, शबनम शाहीन, आरजू बेगम और निधि मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी शिक्षकों ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय में प्रवेश दिलाने का आग्रह किया।विद्यालय परिवार के इस सराहनीय प्रयास का असर भी देखने को मिल रहा है। वर्तमान में विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़कर 182 हो गई है, जो अभियान की सफलता को दर्शाता है।प्रधानाध्यापक ने बताया कि उनका लक्ष्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। विद्यालय परिवार का यह प्रयास निश्चित ही शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *