अमेठी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल की चाभी, घटना में प्रयुक्त बाइक, एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना अमेठी पुलिस द्वारा 06 अप्रैल 2026 को संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई।पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो अभियुक्तों—शिवम शुक्ला (21 वर्ष) निवासी ग्राम खजुरी, थाना अमेठीतथा प्रज्वल प्रताप सिंह उर्फ पीयूष/नरसिंह (19 वर्ष) निवासी ग्राम धमरावां भगनपुर, थाना अमेठीको गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान शिवम शुक्ला के पास से एक तमंचा व 315 बोर का जिंदा कारतूस तथा प्रज्वल प्रताप सिंह के पास से लूटा गया वीवो मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल की चाभी बरामद हुई।पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 02 अप्रैल 2026 को गुंगवाछ चौराहे के पास एक युवक को तमंचे से आतंकित कर उसका मोबाइल और मोटरसाइकिल की चाभी लूट ली थी। बरामद मोटरसाइकिल का उपयोग भी उसी घटना में किया गया था।इस मामले में थाना अमेठी में मुकदमा संख्या 75/26 के तहत धारा 309(2), 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही प्रयुक्त टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल (नं. यूपी 36 एक्स 1156) का चालान एमवी एक्ट के तहत किया गया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शस्त्राजीत प्रसाद, हेड कांस्टेबल अवधेश पाण्डेय, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र यादव, कांस्टेबल विनोद मौर्या एवं कांस्टेबल कमलकान्त शामिल रहे।पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।