नवजात के इलाज को आगे आए जिला पंचायत अध्यक्ष, दी 50 हजार की आर्थिक मदद

Share
अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के खौपुर बुजुर्ग निवासी सूरज सिंह के नवजात पुत्र के इलाज के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष व उद्योगपति राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) ने मानवीय पहल करते हुए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। नवजात का जन्म 27 मार्च 2026 को हुआ था, जिसके बाद उसे हृदय रोग की गंभीर समस्या पाई गई। वर्तमान में उसका इलाज कमला नेहरू अस्पताल, प्रयागराज में चल रहा है।परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते इलाज में दिक्कतें आ रही थीं। इसकी जानकारी मिलने पर राजेश मसाला ने सूरज सिंह के चाचा तेज बहादुर सिंह की मौजूदगी में सहायता राशि सौंपी और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से भी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने इसे प्रेरणादायक कदम बताते हुए कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद करना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *