भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

Share
गौरीगंज/अमेठी। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को जिले भर में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अंगवस्त्र भेंट कर स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ भी उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की यात्रा केवल एक संगठन की नहीं, बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और समर्पण की गाथा है। कार्यकर्ताओं ने हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए पार्टी को मजबूत किया है।इस दौरान नेताओं ने पार्टी की विचारधारा को और सशक्त बनाने तथा जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *