गायत्री परिवार का शक्ति कलश पहुंचा भादर, हुआ भव्य स्वागत 

Share
भादर/अमेठी। जनपद के भादर विकासखंड में हरिद्वार से निकला गायत्री परिवार का शक्ति कलश रथ अमेठी के भादर ब्लॉक पहुंचा। इस दौरान गाजीपुर ग्राम सभा के हृदयी का पुरवा सहित कई गांवों में श्रद्धालुओं ने रथ का स्वागत किया और पूजा-अर्चना की।
शक्ति कलश रथ यात्रा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रथ का स्वागत किया गया। यह रथ शांतिकुंज हरिद्वार से देश के विभिन्न कोनों में जनजागरण के लिए निकला है।भादर पहुंचने पर सोनी मार्केट में शंकर सोनी, पुरुषोत्तम सोनी, सतनारायण और राम रूप बरनवाल ने सपरिवार पूजन किया। भादर में महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष नीरज सिंह, पूर्व बीडीसी नीरज सिंह भादर, रेखा सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, कमल बहादुर सिंह, शिव पूजन सिंह, अनिल सिंह (सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर सीआरपीएफ), कार्तिकेय क्षत्रिय, हर्ष सिंह, निशांत सिंह और लकी सिंह ने आरती की और प्रसाद वितरित किया।
इसी क्रम में रतापुर के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बच्चों, अध्यापकों, प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव और प्रधान शिव शंकर सिंह ने कलश का पूजन किया। नरहरपुर में धनंजय यादव और धौरहरा में दल बहादुर सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। भावलपुर में डॉ. जगदीश वर्मा, अम्मरपुर में राम जी सोनी और शिवमूर्ति तिवारी, तथा सहजीपुर में श्रीनारायण सिंह और विजयपाल सिंह सहित अन्य लोगों ने भक्तिभाव से आरती उतारी। सायंकाल गूजीपुर में बृजेश प्रताप सिंह के निवास पर गायत्री दीप यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समन्वयक डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि शांतिकुंज से निकला यह शक्ति कलश देश के विविध कोनों में पहुंचकर जनजागरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार के सदस्य शताब्दी वर्ष के अवसर पर सामाजिक विकास और शांति के प्रयासों में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *