बिजनौर। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की मासिक बैठक सोमवार को जिला कार्यालय पर आयोजित हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस, संगठन महासचिव राजीव चौधरी, रुहेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह उपस्थित रहे।
संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर जोर नेताओं ने बैठक में संगठन की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सभी वर्गों को जोड़ते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करें। इस दौरान सैकड़ों महिला व पुरुषों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की, जिन्हें मुख्य अतिथियों ने पटका पहनाकर स्वागत किया। किसान हितों को गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान मुख्य अतिथियों ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमपाल कश्यप ने की, जबकि संचालन संजीव चौधरी ने किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद मुंशी राम पाल, प्रदेश महासचिव नागेंद्र पंवार, अशोक चौधरी, डॉ. नीरज चौधरी, धामपुर चेयरमैन रवि चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनाव को लेकर अभी से तैयारी में जुटने का संदेश दिया गया।