गाजीपुर में ‘सिंबल ऑफ नॉलेज’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन, 13 से अधिक केंद्रों पर हजारों विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Share

गाजीपुर। जनपद में शिक्षा और प्रतिभा को नई दिशा देने के उद्देश्य से गाजीपुर प्रतिभा खोज संगठन, कलौरा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय ‘सिंबल ऑफ नॉलेज’ प्रतियोगिता का आयोजन बेहद सफल और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में कक्षा 4 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी बौद्धिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के लिए जनपद में 13 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न कराया गया। परीक्षा को चार जोनों में विभाजित किया गया था और प्रत्येक जोन में सचल दल की सक्रिय निगरानी में परीक्षा कराई गई, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे। सभी केंद्रों पर अध्यक्ष और मुख्य केंद्र प्रभारियों की तैनाती की गई थी, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया।एमएसएस पब्लिक स्कूल बड़सरा केंद्र पर राम सेवक सर की अध्यक्षता में परीक्षा आयोजित हुई, जहां प्रशासनिक निरीक्षण मनोज कुमार ने किया। मुख्य केंद्र प्रभारी के रूप में पियूष कुमार, शिवगोविंद और प्रशांत गोयल सक्रिय रहे। वहीं सम्राट एकेडमी गाजीपुर में कनक लता केंद्र प्रभारी रहीं और अध्यक्षता आलोक सर व गौरव सर ने की।एलएफडी पब्लिक स्कूल रजईपुर बिरनो में काशी यादव और बैजनाथ यादव की अध्यक्षता में परीक्षा सम्पन्न हुई, जहां विनोद कुमार भारती, रोहित कुमार और नंदलाल सर मुख्य केंद्र प्रभारी रहे। सुपर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल भवरहा में दिनेश कुमार की अध्यक्षता और आकाश जी की देखरेख में परीक्षा कराई गई।माता जिउती देवी इंटर कॉलेज रानीपुर में राम ज्ञान सागर की अध्यक्षता में परीक्षा सम्पन्न हुई, जबकि मुख्य केंद्र प्रभारी रवि राजा, देवेंद्र कुमार और शैलेश कुमार रहे। अक्षैबर सिंह इंटर कॉलेज चुरावनपुर अविसहन में मोती राजभर की अध्यक्षता और रामकुंवर आर्य केंद्र प्रभारी रहे।श्री रामचंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज सरायमुबारक में रामायण यादव की अध्यक्षता और रामपति सर व विनोद विधायक जी की देखरेख में परीक्षा हुई। गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल कासिमाबाद में सुरेंद्र सर की अध्यक्षता और प्रभु प्रवीण सोनी व ममता मैम मुख्य केंद्र प्रभारी रहीं।जकरौली इंटर कॉलेज, शकरपुर बरेसर, महाराजी देवी पब्लिक स्कूल खंड मनिहारी, संत बूला इंटर कॉलेज दुल्लहपुर और बाबा साहब पब्लिक स्कूल पारा सहित अन्य केंद्रों पर भी परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराई गई। सभी केंद्रों पर विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक था।पूरे आयोजन की निगरानी गाजीपुर प्रतिभा खोज संगठन के जिला संयोजक एवं प्रदेश प्रभारी कुशल सेन के नेतृत्व में की गई। उनके साथ सुनील सर और ग्राम प्रधान संतोष चौहान ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। विभिन्न जोनों की जिम्मेदारी ज्ञानेंद्र सर, रामदत्त सर, ज्ञानचंद भारती, अमर सिंघानिया, अमित सर, अनिल कुमार और साहिल सर ने संभाली।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद भूषण ने बताया कि यह प्रतियोगिता पिछले पांच वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनमें वैज्ञानिक सोच का विकास करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है।परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और वे पूरे मनोयोग से परीक्षा में शामिल हुए। मुख्य केंद्र निरीक्षक के रूप में सोनू कुमार, रमेशचंद्र और अंचल पहलवान ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।प्रतियोगिता की उत्तर कुंजी 8 अप्रैल को जारी की जाएगी, जबकि परिणाम 17 अप्रैल को घोषित होंगे। इसके उपरांत 26 अप्रैल 2026 को डॉ. अंबेडकर पार्क, लंका में भव्य पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *