बैंक व संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चला, लोगों को किया गया जागरूक

Share
गाजीपुर। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 06 अप्रैल 2026 को सभी थानों की पुलिस टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बैंक चेकिंग एवं संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना क्षेत्रों में स्थित विभिन्न बैंकों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील जगहों पर सघन जांच की गई।
पुलिस टीमों ने बैंकों के आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की बारीकी से जांच करते हुए सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। साथ ही बैंक कर्मियों एवं आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई।
अभियान के दौरान लोगों को धोखाधड़ी, जालसाजी और ठगी जैसी घटनाओं से बचने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
इस पहल के माध्यम से आम जनमानस में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करते हुए उन्हें निडर होकर अपने दैनिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *