थाना संग्रामपुर को मिली नई पीआरवी गाड़ी, शिकायत निस्तारण में मिलेगी गति

Share
संग्रामपुर/अमेठी। जनपद अमेठी के थाना संग्रामपुर पर आज नई 8575 पीआरवी गाड़ी पहुंची, जिससे क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और शिकायतों के त्वरित निस्तारण में काफी मदद मिलेगी।थानाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि नई पीआरवी गाड़ी मिलने से पुलिस की सक्रियता और प्रतिक्रिया क्षमता बेहतर होगी। अब किसी भी सूचना पर पुलिस टीम तेजी से मौके पर पहुंच सकेगी, जिससे आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जा सकेगा।उन्होंने बताया कि यह गाड़ी क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, आपात स्थितियों में तुरंत कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *