ट्रांसफार्मर चोरी के 10 दिनों बाद भी अंधेरे में गांव, उपभोक्ता परेशान

Share
जामो/अमेठी। जनपद के जामों थाना क्षेत्र के गौरा गांव में ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद पिछले 10 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे में रहने को मजबूर उपभोक्ताओं में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।बताया जा रहा है कि करीब 10 दिन पूर्व मुख्यालय मार्ग के किनारे रखा 100 केवी का ट्रांसफार्मर चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। मामले में जामों थाने में चोरी का मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है, लेकिन अब तक पुलिस चोरी हुए ट्रांसफार्मर का कोई सुराग नहीं लगा सकी है।वहीं दूसरी ओर विद्युत विभाग की लापरवाही भी सामने आ रही है। इतने दिन बीत जाने के बाद भी नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया, जिससे क्षेत्र के लोग अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। गर्मी के इस मौसम में बिजली न होने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है।ट्रांसफार्मर न लगने से किसानों को भी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे फसलों पर विपरीत असर पड़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *