ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का गेहूं बरामद

Share
बाजार शुक्ल/अमेठी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत थाना बाजार शुक्ल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 02 बोरी गेहूं बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 02 अप्रैल 2026 को थाना बाजार शुक्ल पुलिस ने मु0अ0सं0 72/26 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों में जाने आलम पुत्र जुम्मन निवासी पूरे भरोसी मजरे शेखपुर भड़रा थाना बाजार शुक्ल, चाँद पुत्र ताज मो0 निवासी पूरे मेढी लाल मजरे बदलगढ़ थाना बाजार शुक्ल तथा मशरूफ पुत्र मंसूर निवासी बदलगढ़ थाना बाजार शुक्ल शामिल हैं। तीनों अभियुक्तों की उम्र क्रमशः 23, 24 और 22 वर्ष बताई जा रही है।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 02 बोरी गेहूं बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *