बाबा सदनशाह दरगाह पर  प्रदीप जैन आदित्य ने चादर पेश कर मांगी अमन-चैन की दुआ

Share
ललितपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा सदनशाह की दरगाह पर आयोजित सालाना उर्स मुबारक में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिले सहित आसपास के जनपदों एवं विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह पर पहुंचकर चादर चढ़ा रहे हैं और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं मांग रहे हैं।उर्स के दौरान दरगाह परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जायरीन पूरी श्रद्धा के साथ बाबा सदनशाह की दरगाह पर चादर पेश कर अपनी मुरादें मांगते नजर आए। धार्मिक माहौल में सूफियाना रंग और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।इसी क्रम में केन्द्र सरकार में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप जैन आदित्य ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दरगाह शरीफ पहुंचकर चादर पेश की और देश में सुख-शांति व भाईचारे की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और सद्भावना का संदेश मिलता है।इस अवसर पर पं. अजय तिवारी, मनरेगा प्रभारी जसपाल सिंह, पं. शशिकांत दीक्षित, महेंद्र सिंह चौहान, अमित त्रिपाठी, अमित सिंह बुंदेला, उथव जैन, नदीम शबनम, चीकू पठान, अफजाल, सलीम कुरैशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।उर्स के आयोजन को लेकर प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *